फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: नालागढ़ के राजपुरा में पूर्णाहुति के साथ ही कथा को मिला विराम

अंकेश डोगरा Updated Wed, 23 Apr 2025 02:59 PM IST

नालागढ़ के निकट राजपुरा में ठाकर नगर में पूर्णाहुति के साथ ही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा संपन्न हो गई। व्यासपीठ आचार्य रामगोपाल और उनके सहयोगी आचार्य नारायण दास ने पिछले सात दिनों तक विभिन्न प्रसंग सुना कर श्रोताओं को निहाल किया। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद सुदामा चरित का प्रसंग सुनाया और बताया कि भगवान कृष्ण को जब सूचना मिली कि उनके द्वार पर उनका बाल सखा सुदामा आया है तो वे नंगे पांव दौड़ पड़े और सुदामा को आदरपूर्वक महल में लेकर आए। हालांकि सुदामा ने उनसे कुछ नहीं मांगा किंतु भगवान ने बिना मांगे ही सुदामा की सारी गरीबी दूर कर दी। कथा में नरोत्तम बंसल, मनोहर बंसल, रविकांत शर्मा, उमाकांत शर्मा, वरुण शर्मा , गुरचरण, विक्की सहित अन्य कॉलोनी वासी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें