क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने मोहन पार्क व कोटलानाला में वाहन चालकों पर शिकंजा कसा। इस दौरान 20 वाहन चालकों के चालान काटे गए। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद शुरू किए गए इस अभियान में ऑटो चालकों की ओर से हो रही ओवरलोडिंग, परमिट उल्लंघन और सबलेटिंग जैसी गंभीर गड़बड़ियों पर सख्त कार्रवाई की गई।