फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: सोलन कॉलेज में ओजोन दिवस पर हुए कार्यक्रम

अंकेश डोगरा Updated Tue, 16 Sep 2025 03:22 PM IST

राजकीय महाविद्यालय सोलन में विश्व ओजोन दिवस पर वैश्विक जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और ओजोन परत के क्षरण के कारणों व संरक्षण के उपाय विषय पर इको क्लब, भूगोल और बॉटनी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक जागरूकता कार्यक्रम के तहत पोस्टर मेकिंग कंपटीशन, डाक्यूमेंट्री मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनके अतिरिक्त कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण समूहगान, कविता और लघु नाटिका रहे। इन गतिविधियों द्वारा छात्रों ने वैश्विक जलवायु परिवर्तन के कारण और प्रभाव, वैश्विक जलवायु परिवर्तन के लिए वैश्विक स्तर पर किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम की मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. मनीषा कोहली ने छात्रों को इस प्रकार के जागरूकता अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और समाज में इनसे संबंधित जानकारी का प्रसार करने के लिए प्रोत्साहित किया। इन प्रतियोगिताओं में डॉ. चमन शर्मा, डाॅ. अनिल ठाकुर और प्रो. प्रमोद कुमार ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया। इको क्लब की संयोजक प्रो. निवेदिता पाठक, डॉ. एनआर कश्यप, डॉ. प्रेम प्रकाश नेगी, डॉ. आरती नेगी और डॉ. तन्वी कपूर के मार्गदर्शन में छात्रों द्वारा इस कार्यक्रम का प्रबंधन और संचालन सुचारू रूप से किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें