टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छावशा में निक्षय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य खंड सायरी की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 60 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान मरीजों के बीपी और शुगर और इच्छुक व्यक्तियों के एक्सरे की भी जांच की गई। इस दौरान लोगों को बताया गया कि टीबी बीमारी किस तरह से होती है कैसे इसका बचाव किया जा सकता है। वहीं इसके लिए क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान शिविर में लोगों को दवाइयां भी वितरित की गईं।