फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सोलन में निकली जागरूकता रैली, DC मनमोहन शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, सोलन में एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की। इस दौरान युवाओं को एचआईवी संक्रमण से बचाव, जागरूकता और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। बैठक के बाद उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने शहर के कोटलानाला से आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर समाज में एचआईवी के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सुरक्षित जीवनशैली अपनाने, एचआईवी से जुड़े मिथकों को दूर करने और समय पर जांच व उपचार के प्रति जागरूक करना है। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जहां प्रतिभागियों ने जागरूकता संदेशों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने युवाओं से अपील की कि वे जागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाकर स्वस्थ और जिम्मेदार समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें