इन्नरव्हील क्लब नालागढ़ रॉयल्स के सदस्यों की ओर से अन्नपूर्णा दिवस के उपलक्ष्य में सरकारी स्कूल झण्डिया के विद्यार्थियो को स्कूल यूनिफार्म प्रदान की गई। इसके साथ ही साथ उन्हें खाने के लिए भी विभिन्न प्रकार की सामग्री वितरित की। इस मौके पर इन्नरव्हील क्लब की नव निर्वाचित अध्यक्ष पंकज वशिष्ट के अतिरिक्त प्रेम जोशी, वरिंदर, अनूप, संगीता, स्वाति, इंदु वंदना भी उपस्थित रहे।