मां शूलिनी सेवा ट्रस्ट ने जिला स्वास्थ्य विभाग व एमएमयू अस्पताल के साथ मिलकर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। शिविर में मेडिसिन, बाल रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग विशेषज्ञों ने जांच की। मौके पर बीपी, ईसीजी एवं शुगर की निशुल्क जांच की गई। साथ ही क्षय रोग स्क्रीनिंग भी की गई।