हरियाणा कांग्रेस के विधायक तीन दिन हिमाचल में रुकने के बाद वापिस हरियाणा चले गए। आज वह राज्य सभा की सीट के लिए मतदान करेंगे। दो दिन शिमला के कुफरी में रुकने के बाद शनिवार देर शाम कसौली पहुंचे। सभी विधायक कसौली के समीप रमाडा होटल में रुके थे। वहीं यहां से सुबह करीब 8:30 बजे यह हरियाणा में राज्यसभा में वोटिंग के लिए निकल गए।