फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: सुल्तानपुर पंचायत में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का आयोजन

अंकेश डोगरा Updated Thu, 04 Sep 2025 05:33 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत वीरवार को ग्राम पंचायत कार्यालय सुल्तानपुर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही और उन्हें विभिन्न वित्तीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक शिमला से उपमहाप्रबंधक पितांबर अग्रवाल ने री-केवाईसी, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना इत्यादि, प्रमुख वित्तीय योजनाओं की विस्तार पूर्वक बैंक ग्राहकों जानकारी दी। शिविर के दौरान विभिन्न बैंकों ने भाग लिया शिविर में यूको बैंक, एसबीआई ,जोगिंद्रा बैंक के सभी बैंकों के अधिकारी इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक भारतीय रिजर्व बैंक राहुल जोशी, अग्रणी जिला प्रबंधक सोलन तमन्ना मोदगिल और यूको बैंक सुल्तानपुर शाखा प्रबंधक संजीव कुमार समेत अभिषेक सुल्तानपुरी, संजय कुमार, एलडीएम ऑफिस सोलन से अजय ठाकुर व विभिन्न बैंकों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें