सोलन शहर का शामती बाईपास श्योथल गांव के समीप सड़क पूरी तरह से धंस गया है। इस कारण बाईपास से वाहनों की आवाजाही बंद कर गई है। वीरवार को लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके का दौरा किया। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ई. रवि कपूर ने बताया कि विभाग को शामती बाईपास में कुछ जगह पर क्रेक होने की सूचना प्राप्त हुई है। टीमें मौके पर जा रही हैं। उन्होंने कहा कि रोड को सुचारू रूप से चलाने के लिए कार्य किया जा रहा है।