हरिपुरधार में हुए बस हादसे में घायलों को हाल जानने के लिए सुबह से ही परिजन क्षेत्रीय अस्पताल आ रहे हैं। इस कारण क्षेत्रीय अस्पताल में दिनभर काफी भीड़ देखने को मिली। हादसे के बाद करीब 7:00 बजे घायल क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचना शुरू हुए। इसके बाद तुरंत चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। 21 घायलों को सोलन अस्पताल लाया गया था। इसमें से दो अधिक घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया, जबकि 19 का अभी भी उपचार सोलन अस्पताल में चला हुआ है।