पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर विश्राम गृह सोलन में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष वर्मानी की अध्यक्षता में सभी कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष पुनीत शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को आज उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।