फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने समर्थकों के साथ भरे नामांकन पत्र

Ankesh Dogra Updated Thu, 07 May 2026 03:24 PM IST

पंचायती राज चुनावों के लिए वीरवार को नामांकन प्रक्रिया आरंभ होते ही उपमंडलाधिकारी कसौली कार्यालय में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। इस दौरान कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला परिषद वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस उम्मीदवार नेत्र अत्री तथा जिला परिषद वार्ड नंबर 9 टकसाल से कांग्रेस उम्मीदवार अशोक ठाकुर ने एसडीएम कसौली कार्यालय में अपने नामांकन पत्र जमा करवाए। दोनों उम्मीदवार ढोल-नगाड़ों और समर्थकों के नारों के बीच कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी कसौली के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर, युवा कांग्रेस के सक्रिय नेता अमरजीत कौशल सहित करीब 70 से 80 समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने दोनों उम्मीदवारों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया और जीत के समर्थन में नारे लगाए। नामांकन के बाद दोनों उम्मीदवारों ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वे क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल सहित अन्य जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने तथा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे। उम्मीदवारों ने क्षेत्रवासियों से सहयोग और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर विकास और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जाएगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान एसडीएम कार्यालय परिसर में दिनभर चुनावी माहौल बना रहा तथा प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से प्रक्रिया पूरी करवाई गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें