अमर उजाला की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को प्रातः 10:00 बजे राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ के ऑडिटोरियम में हुआ। समारोह में जिले के विद्यालयों के 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि अरविंद कुमार खंड विकास अधिकारी (बीडीओ), नालागढ़ तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. ललित कुमार गुलेरिया, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ और सौरभ माकटा, मुख्य प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, नालागढ़ मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी रेंडेजवस इंस्टीट्यूट ऑफ कोचिंग (आरआईसी), आईआईटी एंड मेडिकल फाउंडेशन, नालागढ़ थे। वहीं सह-सहयोगी संस्थानों में राजकीय महाविद्यालय नालागढ़, आईसी यूनिवर्सिटी, बद्दी, महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी, बद्दी, नोबेल सोलर तथा गगन हॉस्पिटल, बद्दी का सहयोग रहा। इस मौके पर रेंडेजवस इंस्टीट्यूट ऑफ कोचिंग संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर भृगु नड्डा उपस्थित रहे। वहीं, सुरेश गुप्ता नॉमिनी वाइस चांसलर महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी और आईसी यूनिवर्सिटी से डॉ. पूजा यादव और शालिनी यादव पीआरओ मौजूद रहीं। नोबेल सोलर से चेतन ठाकुर ने बच्चों को सोलर एनर्जी के बारे में जानकारी प्रदान दी।