बघाट बैंक मामले को लेकर शहर के पुराने विश्राम गृह में विवेकानंद समिति और शेयर होल्डरों की एक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बघाट बैंक प्रबंधकों के खिलाफ रोष जताया गया। शेयर होल्डरों ने कहा कि बघाट बैंक में कैपिंग लगे हुए दो माह का समय बीत गया है न तो प्रबंधक इसमें कोई कदम उठा रहे और सरकार व स्थानीय मंत्री भी मौन है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले में सरकार व मंत्रियों से मिलेंगे और अगर फिर भी सरकार ने इसमें कोई कार्रवाई नहीं की तो वह आंदोलन की रणनीति बनाएंगे और हाईकोर्ट जाने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इसमें पूर्व परिवहन मंत्री महेंद्र नाथ सोफत के साथ साथ कई लोग मौजूद रहे।