पथ परिवहन निगम सोलन की 13 बसें भूसलखन में फंस गई है। वहीं 15 रूट सोलन बस स्टैंड से ही गंतव्य स्थानों की ओर नहीं भेजे हैं। मंगलवार को बारिश का क्रम लगातार जारी रहने से बस स्टैंड पूरी तरह से सुना दिखाई दिया। निजी बस ऑपरेटर ने भी शिमला, राजगढ़, सुबाथू और कालका की ओर कम ही बसें चलाई। उधर, अड्डा इंचार्ज सोलन नरेंद्र सिंह सोढ़ी ने बताया कि 13 बसें भूस्खलन के कारण विभिन्न स्थानों में फंसी है। रोजाना 15 रूट भी प्रभावित हो रहे हैं जहां बसों को नहीं भेजा जा रहा है।