राष्ट्रीय स्तरीय मां शूलिनी मेले में ठोडो मैदान में चल रही वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले हुए। इसमें एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसमें पहला क्वॉर्टर फाइनल मुकाबला संधोल और स्टेट इलेक्ट्रिसिटी विभाग के बीच खेला गया। जिसमें संधोल की टीम विजेता बनी। वॉलीबाल कमेटी के अध्यक्ष विकास काल्टा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश व बाहरी राज्यों की टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता के विजेता को 41 हजार व उपविजेता को 21 हजार रुपये का नकद ईनाम दिया जाएगा। आज प्रतियोगिता का समापन होगा।