फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बीबीएन में निकाली कार और बाइक रैली

Krishan Singh Updated Sat, 20 Jan 2024 05:08 PM IST

अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में बद्दी से नालागढ़ तक हिंदू संगठनों ने बाइक, कारों व ट्रैक्टरों रैली निकाली। इस दौरान रामधुनों से पूरा बीबीएन भक्तिमय हो उठा। मोतिया प्लाजा से यह शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान श्रीराम का परिवार व हनुमान की झांकी चली। सभी भक्तों ने अपने माथे में चंदन का टीका व हाथ में राम ध्वज लिया हुआ था। यह शोभायात्रा चार किमी तक फैली हुई थी। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। इस मौक पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें