सोलन शहर के वार्ड नौ में स्वच्छ शहर समृद्ध शहर के तहत समाधान शिविर आयोजित हुआ। इसमें सड़क, पानी, सीवेज, शौचालय, प्रोपर्टी टैक्स की समस्याओं को लोगों ने बताया। शिविर में करीब 28 समस्याएं आई। शिविर की अध्यक्षता नगर निगम आयुक्त एकता काप्टा ने की। जबकि वार्ड पार्षद शैलेंद्र गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।