सोलन शहर में दूसरे दिन फिर से बारिश का क्रम शुरू हो गया है। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। वहीं दोपहर को अचानक मौसम बिगड़ा और तेज बारिश शुरू हुई। हालांकि, अब रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे तापमान में भी करीब 5 डिग्री तक की काफी गिरावट आई है। नौणी विवि के विशेषज्ञों अनुसार अभी 6 अप्रैल तक बारिश के आसार बताए गए हैं। इसमें अंधड़ और तूफान की भी चेतावनी दी गई है।