सोलन शहर में दो दिन बाद फिर से बारिश हुई। हालांकि, सुबह के समय धूप थी। वहीं दोपहर बाद मौसम खराब हो गया था। वहीं दोपहर बाद करीब 4 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। अभी भी बारिश का क्रम जारी है। मंगलवार को भी जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई थी। जिससे परवाणू-शिमला फोरलेन पर भी चक्कीमोड़ के समीप पत्थर आए थे और एहतियात के तौर पर करीब 20 मिनट तक सड़क बंद कर दी थी। हालांकि यह बारिश सोलन शहर में नहीं हुई थी।