कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर चंबाघाट रेल ओवर ब्रिज के कथेड़ पोर्टल पर सेब से लदी पिकअप पलट गई। गनीमत रही कि पिकअप में सवार दोनों को चोटें नहीं आईं। पिकअप में हाटकोटी से सेब लोड कर सोलन मंडी में लेकर आ रहे थे, लेकिन सब्जी मंडी से मात्र एक किलोमीटर पहले सड़क पर पिकअप पलट गई। चालक के अनुसार रेल ओवरब्रिज से कथेड़ साइड उतर रहे थे तो अचानक सामने से एक अन्य गाड़ी आ गई। उसे बचाने के चक्कर में पिकअप को काटा तो डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई।