फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas 2026: नालागढ़ में पूर्व सैनिक लीग ने शुरू की तैयारियां, 26 जुलाई के समारोह की रूपरेखा तय

Ankesh Dogra Updated Thu, 16 Jul 2026 02:33 PM IST

कारगिल विजय दिवस के आयोजन को लेकर बीबीएन पूर्व सैनिक लीग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नालागढ़ में आयोजित लीग की विशेष बैठक में 26 जुलाई को होने वाले कारगिल विजय दिवस समारोह की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। बैठक की अध्यक्षता लीग के अध्यक्ष शिव लाल वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि बीबीएन पूर्व सैनिक लीग हर वर्ष कारगिल विजय दिवस मनाकर देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करती है। इस वर्ष भी समारोह को गरिमामय और प्रेरणादायी बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, पूर्व सैनिकों की भागीदारी और शहीदों के सम्मान में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। लीग पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों, विशेषकर युवाओं को समारोह से जोड़ने पर भी जोर दिया, ताकि उन्हें कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के साहस और बलिदान से प्रेरणा मिल सके। बैठक में लीग के वरिष्ठ सदस्य डी.आर. चंदेल, शमशेर चौहान, रूपलाल चंदेल सहित अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें