फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: सोलन में हुई पूर्व सैनिक लीग की मासिक बैठक, विभिन्न समस्याओं पर हुआ मंथन

Krishan Singh Updated Tue, 26 Aug 2025 11:38 AM IST

पूर्व सैनिक लीग सोलन की मासिक बैठक सैनिक विश्राम गृह सोलन में अध्यक्ष नायब सूबेदार डीआर पंडीर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 18 भूतपूर्व सैनिकों ने भाग लिया। बैठक में पूर्व सैनिकों के संगठन को मजबूत करने पर जोर देने की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से अपनाने और संगठन की एकता सेवा और सहभागिता की भावन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान सेवारत और पूर्व सैनिकों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के बारे में चिंता व्यक्त की गई। इसके अलावा पूर्व सैनिकों की सदस्यता अभियान पर जोर दिया जाएगा। साथ ही पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया पर जो दिया जाए। अंत में पांच सिख रेजिमेंट से आए नायब सूबेदार गुरप्रीत सिंह व उनकी टीम ने पूर्व सैनिकों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। इसमें बताया कि पूर्व सैनिक इन योजनाओं का लाभ किस प्रकार से ले सकते हैं और इसके लिए उन्हें क्या करना होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें