फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: एमएमयू अस्पताल में छठे दिन भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना, मुख्य गेट पर जमकर नारेबाजी

महर्षि मार्कंडेश्वर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (एमएमयू) कुमारहट्टी-सुल्तानपुर के मुख्य गेट पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना सोमवार को छठे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने मुख्य गेट पर एकत्र होकर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और संस्थान प्रबंधन से लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से एमएमयू में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में उनकी सेवा से जुड़े मामलों का समाधान कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं और जब तक उनकी समस्याओं पर उचित समाधान नहीं निकलता, आंदोलन जारी रहेगा। यूनियन नेता रमेश कुमार ने कहा कि एमएमयू में कई कर्मचारी पिछले 10 से 12 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। इतने लंबे समय से संस्थान में काम कर रहे कर्मचारियों के सामने अब सेवा से जुड़ी अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारी इस स्थिति में इस्तीफा देते हैं तो उनकी वर्षों पुरानी सेवा निरंतरता प्रभावित हो सकती है। इसके साथ ही सेवा अवधि से जुड़े विभिन्न लाभों पर भी असर पड़ने की आशंका है। कर्मचारियों का कहना है कि वे चाहते हैं कि प्रबंधन उनकी लंबे समय से चली आ रही सेवा और अधिकारों को ध्यान में रखते हुए समाधान निकाले। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रबंधन के समक्ष आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांग केवल वर्तमान स्थिति से जुड़ी नहीं है, बल्कि वर्षों से संस्थान में दी गई सेवाओं और उससे जुड़े अधिकारों की सुरक्षा का मामला भी है। इसलिए प्रबंधन को कर्मचारियों के साथ बातचीत कर ऐसा समाधान निकालना चाहिए जिससे उनकी सेवा अवधि और भविष्य के लाभ प्रभावित न हों।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें