फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महापौर ऊषा शर्मा ने पेश किया सोलन नगर निगम सोलन का 208 करोड़ का बजट

Krishan Singh Updated Thu, 07 Mar 2024 02:43 PM IST

नगर निगम सोलन का वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 208 करोड़ रुपये का बजट गुरुवार को पेश किया गया। बजट में 7,93.43 लाख रुपये का घाटा दर्शाया गया है। बजट भाषण सुबह 11:48 बजे शुरू हुआ। उपमहापौर बनने के बाद ऊषा शर्मा का यह पहला बजट था। बजट में शहर को सुंदर और स्वच्छ, हरित बनाने समेत पेयजल, बिजली, खेल सुविधा, सड़क व अन्य पर अधिक ध्यान दिया गया है। इसके अलावा भी विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये के बजट का प्रावधान है। बजट के बाद वार्ड एक से आजाद पार्षद मनीष सोपाल ने सवाल भी उठाए। वहीं, विधायक की ओर से घोषणा पत्र पर भी सवाल खड़े कर दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें