जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित ने बैंक की नई शाखा वर्धमान चौक बद्दी में स्थापित की। इसका दून के विधायक शुभारंभ राम कुमार चौधरी द्वारा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने कहा कि जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की वित्तीय स्थिति की सराहना करते हुए कहा कि बैंक का आधार मजबूत है और यह अपने ग्राहकों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर विधायक ने 10 मूल्यवान ग्राहकों के अकाउंट नए खोले। इस अवसर पर बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने बताया कि बैंक ग्रामीण जनता को उनके द्वार पर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि बैंक ने क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज की सदस्यता प्राप्त की है, जिससे अब छोटे उद्यमियों को बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराया जा सकेगा। इस अवसर पर बैंक की प्रबंध निदेशक पदमा छोडन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।