संजौली मस्जिद विवाद और प्रवासियों की बढ़ती संख्या को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों के आह्वान पर सोमवार को सोलन बाजार बंद रहा। दोपहर 12:00 बजे तक बाजार में जरूरी सामान को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद रखी गईं। साथ ही हिंदू संगठनों और कारोबारियों ने बाजार में रोष रैली निकाली। हिंदू संगठनों ने प्रशासन से प्रवासियों के पंजीकरण की मांग उठाई। इस दौरान हिंदू संगठनों ने जोरदार नारेबाजी भी की। वहीं मालरोड पर खुली सब्जी की एक दुकान को जबरन बंद करवाया को लेकर सब्जी विक्रेता के साथ झड़प हुई। इस दौरान धक्का-मुक्की के दौरान सब्जियां सड़क पर बिखर गईं। इससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण बन गया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस ने मामले को शांत करवाया।