स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कंडाघाट में लंबित पड़े 50 बेड वाले अस्पताल का निर्माण कार्य को पुनः शुरू करवाया। 17 करोड़ की लागत से बनने वाले इस अस्पताल से आसपास की एक दर्जन पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। इसका काम काफी समय से बंद पड़ा था।