गुरुद्वारा सिंह सभा ने खुले दिल से पीड़ित मानवता की सेवा की है। सोमवार को भी सिंह सभा सपरून ने सभी के सहयोग से गुरुद्वारा सिंह सभा सपरून से राशन का एक ट्रक मंडी जिला के रवाना किया है। जोकि आपदा प्रभावित परिवारों को राशन देगा । यह ट्रक मंडी गुरुद्वारा में जाएगा, जहां से राशन पात्र लोगों को बांटा जाएगा। इस दौरान गुरुद्वारा सिंह सभा सपरून के सभी सदस्य उपस्थित रहे । गुरुद्वारा सिंह सभा सपरून के अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह पुंज ने बताया कि गुरुद्वारा सिंह सभा ने सभी के सहयोग से मंडी में पीडित मानवता की सेवा के लिए राशन एकत्र किया ताकि इस त्रासदी में उजडे परिवारों को दो वक्त की रोटी सहजता से मिल सके।