फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजकीय छात्रा विद्यालय कुनिहार ने मनाया स्पंदन उत्सव

अंकेश डोगरा Updated Wed, 08 Jan 2025 03:35 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा विद्यालय कुनिहार ने स्पंदन-2024 वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। इसमें उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यालय प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में छात्राओं ने कई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इसमें हिमाचली नाटी, भांगड़ा, लावणी व गुजराती नृत्य प्रमुख है। छात्राओं द्वारा संस्कृत श्लोकों पर नृत्य भी प्रस्तुत किए गए। मुख्यातिथि ने वर्ष भर शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों में अव्वल रही मेधावी छात्राओं ईशाना, गुंजन, रागिनी, मयूरी, हिमानी कंवर, गरिमा समेत कई छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें