हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेरी-पाजो में मंगलवार को बैसाखी के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों और युवाओं की कुश्ती का भी आयोजन किया गया। मेले की शुरुआत में अखाड़े का विधिवत तरीके से पूजन किया गया। इसके बाद स्कूल की छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।