फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मंच पर जीवंत की महाभारत की महागाथा, शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन

दून किड्स प्लैनेट नालागढ़ में वार्षिक समारोह बड़े उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में नालागढ़ के तहसीलदार हुस्न चंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विद्यालय प्रबंधन की ओर से संस्थान को हर स्तर पर उन्नत बनाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से आधुनिक तकनीक और नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों को अपनाने की पहल को सराहनीय बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका श्वेता के स्वागत संबोधन और मुख्य अतिथि के परिचय के साथ हुआ। समारोह का संचालन आलिया और मोक्ष ने किया। इस दौरान प्रबंध निदेशक डॉ. राजीव शर्मा और प्रधानाचार्य सुनील गांगटा ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। समारोह का मुख्य आकर्षण 'महागाथा' नाम से प्रस्तुत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा, जो महाभारत पर आधारित था। इसमें विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण-सुदामा, राधा-कृष्ण, अर्जुन, द्रौपदी और कर्ण सहित महाभारत के विभिन्न पात्रों का सुंदर अभिनय किया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से मित्रता, भक्ति, साहस, उदारता और धर्म के शाश्वत संदेशों को जीवंत किया। नन्हे कलाकारों के अभिनय और मंच प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति और पौराणिक परंपराओं की सुंदर झलक पेश की। वार्षिक समारोह में बच्चों की प्रतिभा और विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को भी मंच मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें