सोलन शहर के वार्ड 13 में गंदगी का आलम बना हुआ है। निगम कर्मियों ने मंगलवार को कूड़ा ही नहीं उठाया। इस कारण कूड़ा कलेक्शन डंपर के पास कूड़े के ढेर लग गए हैं। यह कूड़ा लोगों के घरों तक फैलने लग गया है। आवारा कुत्ते व अन्य पशु भी कूड़े के आसपास मंडरा रहे हैं। बरसात होने के कारण कूड़े से दुर्गंध आने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।