देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण मोर्चा ने राज्यसभा में राणा सांगा का अपमान करने का आरोप लगाते हुए सपा सांसद रामजी लाल सुमन का कुनिहार में पुतला फूंका । संगठन के अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन महायोद्धा को गद्दार कहने का पाप कर रहे हैं, यह केवल एक योद्धा का नहीं, बल्कि सम्पूर्ण राजस्थान, भारत और हिंदू वीरता का अपमान है। यह वही मानसिकता है जो बार-बार हमारी संस्कृति, इतिहास और वीरों को लांछित करने का दुस्साहस करती है। इस अपराध के लिए पूरे राष्ट्र से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी होगी।