फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नालागढ़ के दभोटा में मकान में आग लगने से बच्चे की मौत, माता-पिता झुलसे

Krishan Singh Updated Tue, 05 Mar 2024 11:45 AM IST

सोलन जिले के नालागढ़ के दभोटा पंचायत की हरिजन बस्ती में एक मकान में आग लगने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जबकि बच्चे के माता-पिता भी बुरी तरह से झुलस गए हैं। पिता की हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। गांव के लोगों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। यह हादसा सोमवार देररात का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दभोटा गांव के रमेश कुमार के घर में देररात आग लगी। आग लगने के दौरान सतनाम सिंह अपनी पत्नी व चार साल के बेटे बिहान के साथ मकान के अंदर अपने कमरे में सोया हुआ था। बिजली नहीं होने के चलते उन्होंने मोमबत्ती जलाकर फ्रिज पर रख ली। इस बीच वह दोनों सो गए। लेकिन मोमबत्ती नहीं बुझाई। मोमबती से आग भड़क गई और पूरे कमरे में फैल गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें