मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धर्मपुर के पट्टा मोड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवरात्रि के मौके पर शीश नवाया। मुख्यमंत्री करीब 4 बजे शिमला जाते समय यहां रूके और मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री नहीं थे तब भी इस मंदिर में शीश नवाते थे। वहीं आज शिवरात्रि पर्व के मौके पर उन्हें फिर से यहां आने का मौका मिला, जो उनका सौभाग्य है। गौर रहे कि मुख्यमंत्री ने बीते कल प्रयागराज संगम में स्नान किया था, जिसके बाद वह आज शिमला लौटे।