फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बद्दी में ढाबे में लगी आग, सिलिंडर फटा, तीन लाख का नुकसान

ट्रक यूनियन बद्दी के समीप एक ढाबा आग लगने से जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। घटना देर रात की है। जब ढाबा संचालक सतपाल अपने दोस्त श्रीपाल व लाल के साथ ढाबे में सो रहा था। अचानक उसकी आंख खुली तो उसने देखा की ढाबे में चारों ओर आग लगी हुई है। उसने श्रीपाल और लालू को उठाकर ढाबे से बाहर निकाला और आग बुझाने की कोशिश की। जिसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक ढाबा पूरी तरह जल का राख हो चुका था। ढाबे में दो सिलिंडर भी मौजूद थे जिसमें की एक सिलिंडर फट गया और सिलिंडर फटने से इतना बड़ा धमाका हुआ कि इसका टूटा हुआ हिस्सा, साथ लगती सैलून की दुकान में घुस गया। दुकान को भी पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। फायर ऑफिसर ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। लगभग दो से ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वही करोड़ों रुपए की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें