सोलन में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई जारी है। सोमवार सुबह ही एसडीएम कविता ठाकुर ने राजगढ़ रोड पर कई बड़े कारोबारियों के अवैध कब्जों को तुड़वा दिया। एक दर्जन के करीब अवैध कब्जे जेसीबी मशीन से तोड़े गए। इसमें शहर के एक नामी निजी अस्पताल प्रबंधन ने यहां पर काफी अतिक्रमण किया था, जिसे एसडीएम ने मौके पर तोड़ दिया। एसडीएम कविता ठाकुर ने बताया कि शहर में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। पूरे शहर में अवैध अतिक्रमण को तोड़ दिया जाएगा।