कंडाघाट के पड़ोथा में सेब से भरा ट्रक पलट गया। यह 650 पेटी सेब लेकर नारकंडा से कलकत्ता जा रहा था। इसमें ड्राइवर अकील पुत्र अख्तर चला था जोकि कंडाघाट से सोलन की और तीन किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर पलट गया। अकील ने बताया कि जैसे ही वह मोड़ काटने लगा ट्रक का प्रेशर पाइप फटने की वजह से ब्रेक नही लगी जिस वजह से हादसा पेश आया। इसमें चालक व परिचालक दो लोग सवार थे। परिचालक जहीर व चालक दोनों हरियाणा के नूह जिला के रहने वाले हैं। उन्हें कोई चोट नहीं आई है।