फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बद्दी के कृष्णपुरा में फॉयल प्रिंटिंग उद्योग में लगी भीषण आग

अंकेश डोगरा Updated Sun, 09 Jun 2024 10:37 AM IST

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के कृष्णपुरा में एक फॉयल पेपर प्रिंट करने वाली कंपनी अरिहंत पैकवेल में देर रात तकरीबन साढ़े तीन बजे आग लग गई। जिससे कंपनी की मशीनें, तैयार व कच्चा माल जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही लीडिंग फायर मैन मस्तराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर पानी डाल कर बुझाने का प्रयास किया गया। 3 फायर हाईड्रेंट बद्दी से 2 नालागढ़ से ओर एक निजी उद्योग के फायर हाईड्रेंट की मदद से पानी डाला गया। करीब पांच घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग से उद्योग की मशीनरी और कच्चा व तैयार माल जल गया। फायर ब्रिगेड ने साथ लगते उद्योगों को सुरक्षित बचा लिया गया। मस्तराम ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उद्योग में रखी करोड़ों रुपये की मशीनरी व सामान जलकर राख हो गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें