फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: नालागढ़-रामशहर-शिमला सड़क का कुमारहट्टी के पास 100 मीटर हिस्सा धंसा

Krishan Singh Updated Wed, 06 Aug 2025 01:00 PM IST

नालागढ़ से करीब 9 किमी दूर कुमारहट्टी के पास सड़क के धंसने से नालागढ़, रामशहर, कुनिहार-शिमला मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इससे पहाड़ी क्षेत्र का नालागढ़ से संपर्क कट गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 8:30 सड़क धंसना शुरू हुई और देखते ही देखते करीब 100 मीटर हिस्सा 10 फीट नीचे चला गया। इससे सड़क दो हिस्सों में बंट गई। लोगों को कुमारहट्टी से बेहली-मैथल-गोल-जमाला से लंबा चक्कर लगाकर नालागढ़ पहुंचना पड़ेगा। करीब दो साल पहले भी यहां पर करीब 200 मीटर सड़क बह गई थी। अब उसी के साथ वाला हिस्सा बह गया है। लोक निर्माण नालागढ़ के सहायक अभियंता राजकुमार शर्मा ने बताया किसड़क के बंद होने की सूचना मिली है। संबंधित अधिकारियों को सड़क खोलने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें