फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: बनकला पंचायत में महिलाएं सीख रहीं लजीज व्यंजन बनाने के गुर

नाहन की बनकला पंचायत में इन दिनों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम परवान चढ़ रही है। यूको बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) नाहन की ओर से यहां आयोजित फास्ट फूड मेकिंग प्रशिक्षण शिविर स्थानीय महिलाओं के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आया है। शिविर में प्रशिक्षिका गुरप्यारी प्रतिभागियों को फास्ट फूड के विभिन्न लजीज व्यंजन बनाने के गुर सिखा रही हैं। बैच समन्वयक मनीषा की देखरेख में चल रहे इस विशेष सत्र में निदेशक मंजीत ने प्रशिक्षार्थियों को आधुनिक बाजार की चुनौतियों के लिए तैयार किया। संस्थान के निदेशक मंजीत ने डिजिटल इंडिया के दौर में डिजिटल मार्केटिंग के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि कैसे एक छोटा उद्यमी सोशल मीडिया के जरिए अपने उत्पाद को घर-घर पहुंचा सकता है। इसके साथ ही, वित्तीय समावेशन और बैंकिंग सेवाओं की बारीकियों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें