स्टेपको संस्था की ओर से नाहन के चौगान मैदान में 9 से 17 सितंबर तक सिरमौर उत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं के लिए शुक्रवार को ऑडिशन आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में युवाओं ने इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन और नटराज पूजन के साथ हुआ। इसके बाद जजों की देख रेख में ऑडिशन शुरू हुए। युवाओं ने गायन, नृत्य और दूसरी विद्याओं के लिए ऑडिशन दिए। स्टेपको के अध्यक्ष रंजित सिंह कंवर ने बताया कि 23 अगस्त तक ऑडिशन आयोजित किये जाएंगे। स्टेपको का उद्देश्य ऐसे आयोजन के जरिये युवा कलाकारों को मंच प्रदान करना है। बता दें, सिरमौर उत्सव में नृत्य, गायन, बॉडी बिल्डिंग, कुश्ती, मॉडलिंग, बेबी शो और सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी।