नाहन शहर को पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए सबसे बड़ी गिरि उठाऊ पेयजल योजना को जोड़ने के लिए जल शक्ति विभाग की टीम दिन-रात काम में जुटी हुई है। रामाधौण के समीप बीती देर रात टीम ने लाइनों को जोड़ने का काम किया। नाहन शहर को फिलहाल खैरी व नेहरस्वार योजनाओं से पेयजल आपूर्ति की जा रही है, लेकिन इन योजनाओं से शहर की मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं हो पा रही है।