फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मेडिकल कॉलेज नाहन में चिकित्सकों की टीम ने किया कमाल

डाॅ. वाईएस परमार मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन के चिकित्सकों की टीम ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने यहां 28 सप्ताह में जन्में 900 ग्राम के बच्चे को पूरी तरह स्वस्थ किया है। 68 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रखने के बाद सोमवार को स्वस्थ बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद प्रवासी परिवार ने चिकित्सकों की टीम का धन्यवाद किया है।प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार कालाअंब में रह रही प्रवासी महिला रूमा देवी 20 मई को प्रसव पीड़ा के दौरान मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल पहुंची। इस दौरान महिला की नार्मल डिलीवरी हुई और महिला ने 28 सप्ताह से गर्भ में पल रहे लड़के को जन्म दिया। जन्म के दौरान बच्चे का वजन 900 ग्राम रहा। अत्यंत समय से पूर्व जन्में बच्चे के शरीर के कुछ अंग पुर्णत: विकसित नहीं थे। इस दौरान बच्चे को सांस लेने में तकलीफ थी लेकिन चिकित्सकों ने हार नहीं मानी और बच्चे को स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया। बच्चे को शुरुआत में दो सप्ताह तक कृत्रिम तरीके से सीपैप के जरिए वेंटीलेशन दी गई। इसके बाद बच्चे को आईवी फ्लूड्स पर रखा गया और बाद में धीरे-धीरे उसकी फीडिंग को भी बढ़ाया गया। इसके बाद बच्चे की ग्रोथ में तेजी आई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें