फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 टीम ने नगर परिषद पांवटा साहिब का किया दौरा

स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 को लेकर केंद्र की एक टीम ने नगर परिषद क्षेत्र पांवटा साहिब का दौरा किया है । यहां स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए कार्यों समेत नगर परिषद की कार्यप्रणाली और नगर परिषद के किए जा रहे कार्यों को लेकर टीम द्वारा जायजा लिया गया हैं। नगर परिषद पांवटा ने इस बार अवार्ड मिलने की उम्मीद जताई है । स्वच्छता के क्षेत्र में नगर परिषद पांवटा के कार्य को लेकर लोग अभी भी ऑनलाइन माध्यम से स्वच्छता ऐप के माध्यम से फीडबैक दे सकते हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम ने यहां चल रहे स्वछता समेत अन्य कार्यों को लेकर जायजा लिया गया है । उन्होंने कहा कि नगर परिषद पांवटा साहिब ने स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर काम किया है शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के मकसद से निगरानी भी बनाई गई है । उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर पांवटा साहिब के लोग स्वच्छता एप के माध्यम से ऑनलाइन भी फीडबैक दे सकते हैं। नगर परिषद पांवटा साहिब की कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर टीम ने पांवटा साहिब क्षेत्र का दौरा किया है। इस बार उम्मीद है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 में नगर परिषद पांवटा साहिब को भी अवार्ड मिलेगा और देश भर के टॉप 100 शहरों की सूची में पांवटा नगर परिषद शामिल होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें