डाइट नाहन में विशेष बच्चों को स्कूलों में समान अवसर देने और उनकी बेहतर देख-रेख करने के मकसद से डाइट नाहन में पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर के विभिन्न स्कूलों से आए 137 शिक्षकों ने भाग लिया। उच्च शिक्षा उप निदेशक विजय रावत ने बताया कि प्रशिक्षित स्त्रोत व्यक्तियों ने शिक्षकों को सामान्य बच्चों के साथ विशेष बच्चों को समावेशी शिक्षा देने पर प्रशिक्षित किया। कई दूसरे विषयों पर भी शिक्षक इस प्रशिक्षण कार्यशाला से लाभान्वित हुए।