जिला मुख्यालय नाहन में रविवार को ब्राह्मण सभा की ओर से राज्य स्तरीय ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित किया गया। सभा के प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन गौतम ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सम्मेलन में सिरमौर समेत प्रदेश के अन्य जिलों से सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शिरकत की। साथ ही संगठन को मजबूत करने और समस्याओं पर चर्चा की गई।