फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: शिशु विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल नाहन में हुई भाषण प्रतियोगिता, शिवम रहे प्रथम

शिशु विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल नाहन में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के बैनर तले मेरा युवा भारत द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिंदी दिवस के अवसर पर निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में शिवम कक्षा नाैवीं ने प्रथम, सानवी चौहान द्वितीय और केशव चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में सातवीं कक्षा की मानवी प्रथम, आठवीं की अनन्या धीमान द्वितीय और राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मेरा युवा भारत के प्रतिनिधि सुरेंद्र शर्मा ने हिंदी के महत्व पर अपने विचार रखे और विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में हिंदी का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य कुंदन ठाकुर और स्टाफ उपस्थित था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें